दुर्ग: भिलाई स्थित बीजेपी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया हरेली का त्योहार
Durg, Durg | Jul 24, 2025 भिलाई स्थित बीजेपी कार्यालय में भी हरेली का त्योहार बड़े ही धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया।दरअसल गुरुवार दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने महिलाओं के साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और गेंड़ी चढ़कर बच्चों के साथ उत्सव की खुशियां साझा की।