दुर्ग: दुर्ग ज़िले के खारुन नदी के जमराव गांव में डूबे दूसरे छात्र का शव मिला
Durg, Durg | Jul 24, 2025 दुर्ग ज़िले के खारुन नदी के जमराव गांव में डूबे दूसरे छात्र का शव मिला,दरअसल गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार खारुन नदी के जमराव गांव में बुधवार शाम डूबे दो छात्रों में से एक छात्र, आशीष सरोज का शव गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5:30 बजे छात्रों के डूबने की सूचना मिली थी।