एशिया ही नहीं पूरी दुनिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री गाज़ीपुर की सरकारी अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स ने अपने इतिहास में पहली बार 205वां स्थापना दिवस मनाया। यह फैक्ट्री ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा 1820 ईस्वी में स्थापित की गई थी और तब से यह देश की औषधीय जरूरतों को पूरा करती आ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंट्रोलर ऑफ द फैक्ट्रीज़ (CCF) सत्येंद्र माथुरिया रहे।