ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र में तेज तूफान के कारण बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, युद्ध स्तर पर दुरुस्तीकरण का कार्य जारी
ऊँचाहार क्षेत्र में बुधवार को आये चक्रवाती तूफान से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई, तूफान की जद में आकर करीबन 300 पोल टूट गये और पेड़ गिरने की वजह से लाइनें ध्वस्त हो गई,24 घण्टे बीतने के बाद भी किसी भी उपकेंद्र पर आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।हालांकि विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू है।एक्सीयन उमेश कुमार ने इस सम्बंध में जानकारी दी