सांगानेर: जयपुर में रितु बराला मामले में जीरो FIR की मांग पर कांग्रेस का धरना जारी, पुलिस के लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल
दिल्ली में NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर जयपुर में कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन आज भी जारी है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेस नेता धरने पर बैठे हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं की रात को पुलिस से झड़प भी हो गई।