अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से इंटर की छात्रा प्रेमी के साथ फरार, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Oct 12, 2025 अमरोहा से बड़ी खबर — डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से इंटर की छात्रा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा दो दिन पहले घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने छात्रा के प्रेमी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।