अमरोहा: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, अतरासी रोड पर कार ने बाइक सवार दंपति व मासूम को रौंदा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Oct 12, 2025 अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर आज रविवार की दोपहर 3:00 बजे अतरासी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति और उनके मासूम बच्चे को रौंद दिया।हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।