अमरोहा: अमरोहा में हैदर अकादमी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
Amroha, Amroha | Oct 12, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के मौहल्ला सददो में रविवार सुबह ग्यारह बजे हैदर अकादमी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया और 100 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। हैदर अकादमी के आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की