बीकानेर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। तिलक नगर क्षेत्र में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी निरमा बिश्नोई को पकड़ा। तलाशी के दौरान कब्जे से 14 ग्राम एमडी नशीला पदार्थ बरामद किया गया