जौनपुर: गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में हुई अनुराग हत्याकांड मामले में फिर पड़ी तारीख, पीड़ित पिता मायूस
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में हुई अनुराग यादव की हत्या के मामले में आज सोमवार को तहसीलदार कोर्ट में तारीख थी। जिसको लेकर सोमवार को 1:30 बजे अनुराग के पिता और बहन उम्मीद लगाये बैठे थे कि आज फैसला उनके पक्ष में आएगा लेकिन आज भी तारीख पड़ गई । अगली तारीख 6 दिसम्बर को मिली हैं। अब देखना होगा कि आखिर अनुराग जैसे मामले में कबतक फैसला आता है।