जौनपुर: रविवार को कालीचबाद में अरुणोदय हॉस्पिटल में आयोजित हुआ निःशुल्क जांच शिविर
जौनपुर में रविवार को दोपहर 2:30 के आसपास कालीचबाद में स्थित अरुणोदय हॉस्पिटल में निशुल्क जांच शिविर चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो मरीजों की निशुल्क जांच की गई। अरुणोदय हॉस्पिटल के डॉक्टर अरुण सिंह ने बताया कि इस फ्री जांच शिविर के आयोजन का मतलब है कि हमारे हॉस्पिटल में किस तरीके की सुविधाएं हैं इसके बारे में सभी को जानकारी मिले और लोग जागरूक हो सके।