दमोह: रामनाथ पिपरिया के पास सड़क हादसे में वृद्ध समेत 2 गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 13, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के रामनाथ पिपरिया में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में एक वृद्ध सहित दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।