चकिया: सरैया बसाढी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर मेधावी सम्मान समारोह, 32 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर ग्राम सरैया बसाढी पंचायत भवन में शनिवार दोपहर 03 बजे आयोजित "लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर मेधावी सम्मान समारोह-26" में 32 गांवों के 402 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 मेधावी छात्र-छात्राओं को चकिया सीओ रघुराज ने मेडल, प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक किट देकर सम्मानित किया गया।