विद्युत कार्यालय मेला ग्राउंड में समाधान योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। समाधान योजना के अंतर्गत पूर्व चेकिंग में दर्ज प्रकरण, धारा 135/126 के मामलों में लोक अदालत के माध्यम से मिलने वाली राहत तथा विद्युत बिल से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया।।