मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन बोमादडा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने 84 अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
बोमादडा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी आरपीएफ ने संयुक्त गस्त के दौरान पाली जिला मुख्यालय निवासी सांसी बस्ती के दो तस्करों के कब्जे से 84 अंग्रेजी बोतल अवैध शराब जप्त किया ,थाना अधिकारी देवाराम देवासी मारवाड़ जंक्शन जीआरपी थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, गिरफ्तार किए गए तस्करों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।