मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के सुगालिया गांव से बिना बताए घर से लापता हुई युवती को पुलिस ने देवगढ़ से किया बरामद
मारवाड़ जंक्शन के सुगालिया गांव से 2 दिन पूर्व दिन बताए घर से लापता हुई सुमन पुत्री सखाराम को मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस द्वारा देवगढ़ मुख्य बस स्टैंड से दस्याब किया, थाना अधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया उक्त युवती को मारवाड़ जंक्शन थाना लाया गया एवं परिजनों को सूचना दी गई, परिजनों के आने पर उक्त युवती को परिजनों को सुपुर्द किया गया।