मारवाड़ जंक्शन: स्टेट हाईवे-61 कादु-जोजावर सड़क मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक और महिला हुई घायल, राजकीय अस्पताल में इलाज जारी
स्टेट हाईवे 61 कादु जोजावर सड़क मार्ग पर खतरनाक मोड़ पर बाइक से गिरने से बाइक सवार एक युवक एवं एक महिला गंभीर घायल हो गए, राहगिरो की सूचना से 108 मौके पर पहुंची एवं घायलों को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन लाया गया, जहां चिकित्सक उनके उपचार में जुटे, घायल बाइक सवार धाकडी गांव निवासी प्रवीण रैगर एवं उसकी मौसी लीला घायल हो गई।