ऊंचाहार: छीटू सिंह का पुरवा सवैया हसन गांव में एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराई, लोग बाल-बाल बचे
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर बने लोहे के डिवाइडर से टकरा गई, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।मंगलवार की सुबह, स्थानीय लोगों ने बताया कि, प्रयागराज से लखनऊ जा रही एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।