बोलबा: बोलबा प्रखंड मुख्यालय में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित, कार्यों का हुआ बंटवारा
Bolba, Simdega | Apr 8, 2026 बोलबा प्रखंड मुख्यालय में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बुधवार को 3:00 बजे दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष टकबर सिंह अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम 18 अप्रैल को धूमधाम से होगा जिसमें प्रत्येक गांव से लोगों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा जिला से भी अतिथियों को स्वागत की जाएगी।