सहसपुर लोहारा: ग्राम पोंडी पहुंचे शंकराचार्य महराज ने लालपुर हत्या कांड के मृतक साधराम यादव के परिजनों की मांग किया समर्थन
मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी ग्राम पोंडी के हनुमान गार्डन पहुंचे ।मीडिया से शंकराचार्य महराज जी ने चर्चा किया।इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लालपुर मे हुए साधराम हत्याकांड के पीड़ित परिवार जनों की मांग का समर्थन किया ।शांकराचार्य जी ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।