सहसपुर लोहारा: चिल्फी घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,ट्रक चालक के सिर मे आई गंभीर चोट बोडला अस्पताल में किया गया भर्ती
मामला रायपुर जबलपुर NH 30 चिल्फी घाटी में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक NL 01 AB 2796 अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चालक के सिर में गंभीर चोट आया है।जिसको डायल 112 की मदद से इलाज के लिए घायल अवस्था में बोडला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया है।वही हादसा होने के बाद घंटो चिल्फी घाटी में जाम लगा रहा।जिसको चिल्फी पुलिस की टीम ने रास्ता क्लियर करवा दिया है।