सहसपुर लोहारा: ग्राम रौचन में पत्थर लगने से व्यक्ति हुआ बेहोश,पानी का छीटा मार होश में लाने के बाद जिला अस्पताल कवर्धा में किया भर्ती
मामला भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रौचन का है।जहा पत्थर लगने की वजह से गांव का धर्मेंद्र साहू नाम का व्यक्ति बेहोशी की हालत मे पड़ा हुआ था।जिसकी सूचना डायल 112 की टीम को मिला।मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। जहा बेहोशी के हालात में पड़े व्यक्ति को पानी का छीटा मारकर होश में लाया गया।जिसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया।