सहसपुर लोहारा: नवागाव में 06 लाख की राशि गबन करने वाले फरार आरोपी सचिव को लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
10 फरवरी को लोहारा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामला लोहारा थाना के ग्राम नवागांव का है। जहा तत्कालीन सचिव रहे गुलाब कश्यप ने फर्जी तरीके से 06 लाख की राशि का गबन कर लिया था। जिसके विरुद्ध जनपद पंचायत लोहारा के सीईओ ने शिकायत दर्ज कराया था। जिसकी शिकायत पर लोहारा पुलिस ने आरोपी सचिव गुलाब कश्यप को धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।