अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब पीरो तरारी व चरपोखरी थाना की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों से करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।