बिल्सी: सुंदर नगर गांव में हुई लूट की घटना का बदायूं पुलिस ने खुलासा कर मुठभेड़ में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 को लगी गोली
Bilsi, Budaun | May 29, 2026 इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर गांव में बीते दिनों हुई लूट की घटना का इस्लामनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ माल भी बरामद हुआ है। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बदायूं एसपी देहात डॉक्टर हृदेश कठेरिया ने जानकारी दी।