मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती के अटैची वाले बयान पर पलटवार किया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नीरज भारती को अटैची के अंदर की बात बतानी चाहिए और मन-मुटाव हो तो मुख्यमंत्री से बात करें। उन्होंने बताया कि इस तरह के बयानों से कांग्रेस की छवि प्रभावित होती है।