पचोर: उदनखेड़ी में हिंदू सम्मेलन आयोजित, 20 गांवों से हजारों सनातनी शामिल हुए, राम देवार सजाकर निकला चल समारोह
संघ के 100 साल पूरे होने पर उदनखेड़ी में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया ।जहां पहले नगर में बालिकाएं वीरांगनाएं बनाकर घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजा के साथ हजारों की संख्या में सनातनी नाचते हुए नगर में निकले। बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे तक चले कार्यक्रम में 20 से अधिक गांव के करीब हजारों की संख्या में सनातनी शामिल हुए जहां अंत में सभी ने समरसता भोज भी किया।