टीकमगढ़: भदौरा गांव में एक व्यक्ति को लगा करंट, जिला अस्पताल में मृत घोषित
भदौरा गांव में एक व्यक्ति को करंट लग गया। भदौरा गांव निवासी तुलसी आदिवासी नाम के व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर पानी डाल रहा था इसी दौरान उसकी करंट लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया।