टीकमगढ़: बम्होरी गांव के पास सड़क हादसे में सास और दामाद घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बम्होरी गांव के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। खरोई गांव निवासी सुनील नाम का व्यक्ति अपनी सास के साथ लिधौरा से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में बम्होरी गांव के पास पीछे से चार पहिया वाहन ओमनी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।