टीकमगढ़: बरेठी गांव के पास गड्ढे में गिरी नीलगाय, वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे
टीकमगढ़ जिले के बरेठी गांव के पास एक गड्ढे में बीती रात्रि एक नीलगाय गिर गई। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो नीलगाय को देखकर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों को कहना है कि गड्ढे में गिरकर नीलगाय तड़प रही थी और अब वह बेहोश हो चुकी है।