नौगढ़: जलेबिया मोड़ पर 'माँ के नाम' अभियान के तहत मंत्री ने किया पौधरोपण
जलेबिया मोड़ पर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान विधायक कैलाश खरवार , विधायक पीडीडीयू रमेश जायसवाल, डीएम चन्द्र मोहन गर्ग सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।