जगदीशपुर: नाथनगर के फतेहपुर गांव में डिज़ाइन के नाम पर दो महिलाएं ₹10 लाख के जेवर लेकर फरार
नाथनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां दो अज्ञात महिलाओं ने डिजाइन बनवाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर निवासी सुजीत राय की पत्नी सोनी राय ठगी की शिकार हुई।