श्रीडूंगरगढ़: बाना गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, भेजे गए अस्पताल
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घायलों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन