CNG भरवाते समय कार में जोरदार ब्लास्ट, उड़े परखच्चे; टला बड़ा हादसा
गुजरात के वडोदरा जिले के करजण में नेशनल हाईवे-48 स्थित CNG पंप पर गैस भरवाते समय एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कांच व मलबा दूर तक जा गिरा। राहत की बात यह रही कि CNG भरवाने से पहले कार में सवार सभी लोग नीचे उतर चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। धमाके की चपेट में आने से पास खड़े दो अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। ब्लास्ट की वजह की जांच की जा रही है।
#VadodaraNews #GujaratNews #CNGBlast
#BreakingNews #Karjan