शाहजहांपुर: कोचिंग जाने के लिए निकला 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी 15 वर्षीय छात्र आशुतोष शुक्ला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से छात्र की तलाश की मांग की है।जानकारी के अनुसार आशुतोष शुक्ला कक्षा 10 का छात्र है और चित्रा टॉकीज के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है।