खिलचीपुर: छापीहेड़ा पुलिस ने किया साड़ी दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; सामान बरामद।
छापीहेड़ा पुलिस ने साड़ी दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 21 साड़ियां, एक हजार रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 56 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। रविवार की सुबह 10:00 बजे थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जुलाई को विशाल कारपेंटर ने दुकान से साड़ियां और नकदी