घुवारा: भगवां में मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, इमाम हसन-हुसैन की शहादत को किया याद
भगवां नगर में मुहर्रम के अवसर पर इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार की शाम 5 बजे ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुरानी व नई ईदगाह तथा कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक रस्में अदा की गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए।