गोहपारु: अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
शहडोल जिले के गोहपारू तहसील कार्यालय में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के लोगों ने ज्ञापन सौपा है,उन्होंने रविवार को लगभग 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौपा गया है,ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की बात कही है,इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं।