बालोद: आईजी अभिषेक शांडिल्य ने परेड की सलामी ली, पुलिसिंग पर कसा शिकंजा; थानों की समीक्षा कर कहा- तकनीक के साथ करें काम
Balod, Balod | Jul 4, 2026 दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बालोद पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और फिटनेस का जायजा लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।