मेहरमा: गोड्डा पीरपैंती मुख्य सड़क पर पल्लवी इंडेन गैस एजेंसी के पास ऑटो पलटा, पांच घायल; मेहरमा अस्पताल में भर्ती
Meherma, Godda | Jul 29, 2026 गोड्डा पीरपैंती मुख्य सड़क पर पल्लवी इंडियन गैस एजेंसी के पास बीते मंगलवार की शाम को ऑटो पलटने से पांच घायल, सभी घायलों को ग्रामीणों के द्वारा मेहरमा अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। घटना के सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुटी।