फतेेहपुर: बाराबंकी में अंबेडकर जयंती पर बसपा की विशाल जनसभा, सपा-भाजपा छोड़ सैकड़ों लोग हुए शामिल, विश्वनाथ पाल का बड़ा ऐलान
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के इसरौली में बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशाल जनसभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।