बड़ौत: बड़ौत की नेहरू रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, धुं-धुं कर जलते ट्रांसफार्मर का वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 30, 2026 बडौत नेहरू रोड पर धु-धु कर जलते ट्रांसफार्मर का वीडियो मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया गया कि यह ट्रांसफार्मर करीब दो महीने पहले जला था, वो भी ठीक होकर नहीं आया था। जो अस्थाई ट्राली में रखा हुआ था। वो भी मंगलवार को जल गया। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में आग पर काबू पाया।