नगर पालिका क्षेत्र के पेयजल के लिए माहिष्मति घाट में सामुदायिक भवन के पास नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर कूलर कई दिनों से बंद पड़ा है। मंगलवार को चार बजे देखा गया गया कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वहां टैंकर खड़ा किया गया है, लेकिन उसके आसपास गंदगी फैली हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।