कोंडागांव: टहल रहे दो युवकों को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल, बाइक चालक के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध
फरसगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरसगांव निवासी रशीद मेमन 20 मई की शाम अपने मित्र प्रदीप मंडल के साथ टहलकर वापस घर आ रहे थे तभी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 27 MS 7395 में सवार ग्राम पतोडा निवासी राजूराम नेताम ने टक्कर मार दी।