कुशलगढ़: मोहर्रम को लेकर कुशलगढ़ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सुरक्षा और भाईचारे के निर्देश दिए
रविवार शाम 6 बजे कुशलगढ़ पुलिस थाना परिसर में मोहर्रम एवं आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति और सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुशलगढ़ थाना अधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने 26 जून को निकलने वाले मोहर्रम को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान हथियारों का उपयोग नहीं किया जाए तथा