योग दिवस कार्यक्रम में नाराज हुए विधायक ईश्वर साहू, मंच छोड़कर नीचे उतरे
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब साजा विधायक ईश्वर साहू कार्यक्रम के दौरान नाराज होकर मंच छोड़कर नीचे उतर गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर और प्रचार सामग्री में उनकी तस्वीर नहीं होने से वे नाराज हो गए।
समारोह में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मंच की पृष्ठभूमि में लगे मुख्य पोस्टर में कुछ जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें शामिल थीं, लेकिन साजा विधायक की तस्वीर नहीं होने पर उन्होंने इसे प्रोटोकॉल की अनदेखी माना और विरोध स्वरूप मंच का परित्याग कर दिया।
विधायक के इस कदम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उन्हें मनाने की कोशिशें शुरू हो गईं। घटना के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों