स्याना: नगर के मोहल्ला चौधरियान में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Jun 30, 2026
नगर के मोहल्ला चौधरियान में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार को कोतवाल ने बताया कि नगर के मोहल्ला चौधरियान में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। घायलों का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।