खगड़िया: बाजार समिति में प्रशांत किशोर ने किया प्रेस कांफ्रेस, जमकर बरसे राज्य सरकार पर
जनसुराज अभियान के तहत खगड़िया पहुंचे प्रशांत किशोर ने बाजार समिति मैदान में प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से कहा कि आज भी बिहार की तकदीर व तस्वीर नहीं बदली। अभी भी शिक्षा का स्तर कमजोर है। गरीबों के हालात व उनके बच्चों की समस्याएं दूर नहीं हुई। सूबे के किसान भी पूरी तरह से बदहाल हैं। आज तक किसानों को उनके समस्यायाओं का समाधान नहीं किया गया।