खगड़िया: बछौता मिडिल स्कूल में सक्षमता परीक्षा संबंधित अनुशंसा की प्रति जलाई
सदर प्रखंड के मिडिल स्कूल, बछौता में शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार शिक्षकों को डराने का काम कर रही है। कहा कि शिक्षकों के भयादोहन के नीति, शोषण दोहन के नीति का संघ द्वारा विरोध करेगी। उन्होने कहा कि अगर सरकार इस नए नियम को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों वे लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।