खगड़िया: बिहार में जंगलराज पर लालू यादव और नीतीश कुमार पर खगड़िया में प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बिहार में जंगलराज के सवाल पर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर तंज कसा। सोमवार को जिले के बाजार समिति मैदान सन्हौली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पदयात्रा के दौरान हमें नाई समाज के एक व्यक्ति मिले। लोगों ने कहा कि इनकी राजनीतिक समझ बहुत अच्छी है।